गरियाबंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत: कलेक्टर छतर सिंह डेहरे
गरियाबंद 26 जून 2020 कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम भसेरा निवासी 40 वर्षीय नोहरराम का आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर इस प्रकरण में पीड़िता उनकी पत्नी श्रीमती रेवती बाई साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।