छत्तीसगढ़ राज्य पुरस्कार, सम्मान एवं अलंकार सम्पूर्ण सूची
छत्तीसगढ़ राज्य पुरस्कार सूची 2019 / छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2019 / छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 2019
राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के चयनितों की घोषणा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2019, रायपुर
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 नागरिकों और संस्थाओं को इस वर्ष दिए जाएंगे पुरस्कार
रायपुर, 31 अक्टूबर 2019: छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित लोगों एवं संस्थाओं के नामों की घोषणा कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 नागरिकों और संस्थाओं को यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में एक से 3 नवम्बर तक आयोजित राज्योत्सव में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- यतियतन लाल सम्मान: अहिंसा एवं गौरक्षा के लिए दिया जाने वाला यतियतन लाल सम्मान इस वर्ष विद्यासागर गोविंदी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ग्राम सांकरा, जिला धमतरी को दिया जाएगा।
- गुण्डाधूर सम्मान: खेल के लिए गुण्डाधूर सम्मान रायपुर के बाॅलीबाल खिलाड़ी श्री दिपेश कुमार सिन्हा,
- महिला उत्थान के लिए दिए जाने वाले मिनीमाता सम्मान के लिए भिलाई की सुश्री रूखमणी चतुर्वेदी,
- सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दिए जाने वाले गुरू घासीदास सम्मान के लिए रायपुर के गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा सामाजिक,
- आर्थिक व शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए बिलासपुर जिले के ग्राम गनियारी के जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था का चयन किया गया है।
- साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान इस साल रायपुर के श्री सैय्यद अय्यूब अली मीर,
- कला एवं संगीत के लिए चक्रधर सम्मान रायपुर के श्री मिर्जा मसूद,
- लोक कला के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान दुर्ग के श्री कुलेश्वर ताम्रकार
- डाॅ. खूबचन्द बघेल सम्मान: कृषि के क्षेत्र में डाॅ. खूबचन्द बघेल सम्मान सारंगढ़ के श्री खीरसागर पटेल को दिया जाएगा।
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिन्ट मीडिया के लिए दुर्ग के श्री रोम शंकर यादव तथा इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के लिए रायपुर के श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी को दिया जाएगा।
साइंस काॅलेज मैदान में एक नवम्बर को आयोजित समारोह में इन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। - सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इस साल का ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान जिला लघु वनोपज संघ कांकेर के अध्यक्ष श्री नितिन पोटाई,
- उर्दू भाषा की सेवा के लिए हाजी हसन अली सम्मान रायपुर के श्री नासिर अली नासिर,
- तीरंदाजी के लिए महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव पुरस्कार बिलासपुर के पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी श्री गिरिवर सिंह,
- अंग्रेजी प्रिन्ट मीडिया के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर की श्रीमती रश्मि अभिषेक मिश्रा
- , दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के लिए दानवीर भामाशाह पुरस्कार रायपुर के श्री सीताराम अग्रवाल और
- आयुर्वेद चिकित्सा के लिए धन्वंतरी पुरस्कार रायपुर के प्रो. आर. एन. त्रिपाठी को दिया जाएगा।
राज्योत्सव स्थल में आयोजित समारोह में 02 नवम्बर को इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। - सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए रायपुर के श्री रामजी लाल अग्रवाल,
- मछली पालन के लिए बिलासा बाई केंवटिन सम्मान माना कैंप रायपुर के श्री सुदीप दास,
- संस्कृत भाषा के लिए संस्कृति भाषा सम्मान खैरागढ़ के प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष,
- पत्रकारिता के लिए पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान नई दिल्ली के श्री रवीश कुमार,
- अपराध अनुसंधान के लिए पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान दल्लीराजहरा थाने के निरीक्षक श्री मनीष सिंह परिहार तथा
- श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव सम्मान संयुक्त रूप से एन.टी.पी.सी. लारा रायगढ़ और भिलाई के श्री प्रशांत शेखर शर्मा को प्रदान किया जाएगा।
इन्हें राज्योत्सव में 3 नवम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा।
*टीप:- दो पुरस्कारों की घोषणा जूरी की बैठक और प्रक्रिया पूरी नही होने के कारण नही की गई है, इन दो पुरस्कारों की घोषणा और वितरण 3 नवंबर को किया जायेगा।