दन्तेवाड़ा: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में’ नन्हे परिंदे के 60 छात्र-छात्रों का हुआ चयन: कलेक्टर दीपक सोनी
दन्तेवाड़ा, 23 जून 2020 कलेक्टर दन्तेवाड़ा दीपक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दन्तेवाड़ा अश्वनी देवागंन के मार्गदर्शन में संचालित समग्र शिक्षा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत संस्था जवाहर नवोदय चयन पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र पातररास ’’नन्हे परिंदे’’ में से शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए 80 सीट में 60 छात्रों का जवाहर नवोदय में चयन हुआ है। जिसमें विकासखण्ड दन्तेवाड़ा से 17 गीदम से 17 कुआकोण्डा से 20 एवं कटेकल्याण से 06 बच्चे शामिल हुए।